Viral Video: दूल्हे के जयमाला डालते ही दुल्हन ने ये क्या कर दिया, बारातियों को लगा 440 वॉट का झटका

Follow Us
5/5 - (1 vote)

Viral Video: दूल्हे के जयमाला डालते ही दुल्हन ने ये क्या कर दिया, बारातियों को लगा 440 वॉट का झटका

शादी के दौरान दूल्हे राजा के जयमाला डालते ही स्टेज पर दुल्हन खुशी से झूम उठी। दुल्हन का यह उत्साह देखकर दूल्हे के साथ-साथ वहां खड़े सभी लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।

इंटरनेट पर शादियों के मजेदार वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। शादियों में कुछ अनोखी रस्में और कुछ अजीबोगरीब घटनाएं सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसी कड़ी में जयमाला के दौरान दुल्हन के अनोखे रिएक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है। लंबे घूंघट में दुल्हन ने जयमाला के दौरान स्टेज पर ऐसा नृत्य किया कि दूल्हा भी हैरान रह गया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और यह तेजी से वायरल हो रहा है।

जयमाला डालते ही स्टेज पर उछलने लगी दुल्हन

‘अनिता सुरेश शर्मा’ नाम की यूजर ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो साझा किया है। शादी में दूल्हा-दुल्हन खुश तो होते हैं, लेकिन खुशी जाहिर करने का यह अंदाज सभी को अनोखा लग रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जयमाला की स्टेज पर वर और वधू पक्ष के लोग खड़े हैं। दूल्हे के पीछे उसका दोस्त है जबकि दुल्हन के साथ उसकी भाभी खड़ी है। दूल्हा जैसे ही जयमाला के लिए हाथ आगे बढ़ाता है, दुल्हन खुद ही लपक कर वरमाला अपने गले में डाल लेती है और फिर ताली बजाते हुए उछलने लगती है। पास खड़ी महिला उसे समझाने की कोशिश करती है। इसके बाद जब दुल्हन दूल्हे के गले में वरमाला डालती है, तो फिर से खुशी से झूम उठती है। देखकर ऐसा लगता है मानो दुल्हन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

यहां देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita sharma (@anita_suresh_sharma)

लोगों की प्रतिक्रिया – पसंदीदा लड़का मिलने पर ऐसा ही होता है

इस वीडियो को अब तक 2.3 मिलियन लोग देख चुके हैं और ढेरों लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “भाई, इतनी खुशी किस बात की है?” दूसरे ने लिखा, “जब पसंदीदा दूल्हा मिल जाए तो ऐसा ही होता है।” तीसरे ने लिखा, “लगता है यह उसका बचपन का क्रश है।” एक अन्य ने लिखा, “यह दूल्हे का सच्चा दोस्त है, बेचारा परेशान है, हंस भी नहीं पा रहा।”

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है तो इसे Like और share जरूर करें ।

इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद…

(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj ( आज की बात )पर, आप हमेंFacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment