Viral Video: हे भगवान! क्या हम मर जाएं? आई लव यू जानू’ लिखकर महिला ने शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

Follow Us
Viral Video
5/5 - (2 votes)

Viral Video: हे भगवान! क्या हम मर जाएं? आई लव यू जानू’ लिखकर महिला ने शेयर किया वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

एक महिला ने अपने पति को खुलेआम ‘आई लव यू जानू’ लिखकर इंस्टाग्राम पर वीडियो (Viral on Instagram) शेयर किया, जो वायरल हो गया। लेकिन लोग इस जोड़ी पर सवाल उठाने लगे हैं। कोई महिला के पति को चाचा कह रहा है, तो कोई बाप-बेटी की जोड़ी बता रहा है। जबकि असल में ये दोनों पति-पत्नी ही हैं। इसके अलावा भी अभद्र कमेंट्स की भरमार है।

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है। कोई एक साथ तीन लड़कियों संग फेरे लेता हुआ नजर आता है तो कोई अपने धुंआधार डांस से लोगों के दिल में जगह बना लेता है। इंस्टाग्राम से लेकर फेसबुक तक, मोज (Moj) से लेकर यूट्यूब तक, हर जगह ऐसे वीडियो खूब वायरल होते हैं। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो अपने अजीब कारणों (Weird Video) की वजह से चर्चा में आ जाते हैं। आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जिसमें एक महिला अपने पति के साथ नजर आ रही है, लेकिन लोग इस जोड़ी को देखकर बाप-बेटी करार दे रहे हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।

ये भी देखे |Viral Video: शादी के दिन स्टेज पर पहुंची दूल्हे की गर्लफ्रेंड, दोनों में हाथापाई से दूल्हे के उड़े होश

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने से ज्यादा उम्र के शख्स के साथ नजर आ रही है। बैकग्राउंड में गाना बज रहा है, ‘तेरे मेरे प्यार में कितना दम है, दुनिया को दिखलाएंगे… सोड़िए आई लव यू..’। इसमें दोनों का अंदाज बहुत प्यारा है। महिला का एक्सप्रेशन भी लाजवाब है। लेकिन ये बात सोशल मीडिया यूजर्स को नागवार गुजरी और उन्होंने जमकर भद्दे कमेंट्स किए। महिला का नाम सुजाता मिश्रा है। सुजाता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि इन दोनों की जोड़ी फर्जी है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ؄SUJATA MISHRA..!!❤️‍🔥👑』 (@offical_sujata_mishra_01)

हमने सुजाता के प्रोफाइल को खंगाला तो पाया कि ये दोनों वाकई में पति-पत्नी ही हैं। लेकिन पति की उम्र थोड़ी ज्यादा लग रही है। सुजाता की उम्र भी वैसे कोई कम नहीं है, ध्यान से देखने पर पता चल जाता है। लेकिन वो अपनी असल उम्र से कम लगती हैं। वीडियो शेयर करते हुए सुजाता ने कैप्शन दिया है, ‘आई लव यू जानू।’ बस इसी बात से लोग भड़क गए। अब तक इस वीडियो को 14 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। हजारों लोगों ने वीडियो को शेयर किया है। वहीं, 23 सौ से ज्यादा कमेंट्स आए हैं। बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जिन्होंने वीडियो पर अच्छे कमेंट किए हों। ज्यादातर लोगों ने इस जोड़ी का मजाक बनाया है।

यह भी देखे |Video Viral: बस की पिछली सीट पर बैठा कपल करने लगा रोमांस, देखे विडियो!

वीडियो पर कमेंट करते हुए अजहर इमाम नाम के शख्स ने लिखा है कि चाचा पेंशन लेने की उम्र में टेंशन दे रहा है, लगता है सेंधा नमक खाकर मरना पड़ेगा। अनिल पटेल नाम के शख्स ने लिखा है कि चाचा इसको लेके ऊपर जाओगे क्या? वहीं, जितेंद्र वर्मा नाम के यूजर ने लिखा है कि मैडम ने अंकल को निचोड़ कर रख दिया। राहुल मल्होत्रा नाम के शख्स ने लिखा है कि कोई सस्ती वाली जहर दे दो भाई मुझे, नहीं रहना है इस गोला पर। विनायक जोशी ने कमेंट किया है कि पेट में आंत नहीं, मुंह में दांत नहीं, क्या-क्या दिखलाएगी बहन? हालांकि, कुछ लोगों ने इस जोड़ी को प्यारा कहा है तो कई लोगों ने लिखा है कि ये प्यार यूं ही बना रहे।

click here 1(देश और दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले पढ़ें Talkaaj ( आज की बात ) पर, आप हमें FacebookTwitterInstagramKoo और  Youtube पर फ़ॉलो करे)

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment