Statue of Lord Shiva : यह है दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा, जल्द होगा उद्घाटन इसको बनाने में लगे पुरे 10 साल 

Follow Us
Rate this post

Statue of Lord Shiva : यह है दुनिया की सबसे ऊंची 351 फीट की शिव प्रतिमा, जल्द होगा उद्घाटन इसको बनाने में लगे पुरे 10 साल 

Statue of Lord Shiva |यह शिव की एकमात्र ऐसी मूर्ति है जिसमें लोगों के बैठने के लिए लिफ्ट सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। पहले इस मूर्ति की ऊंचाई 251 फीट रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 351 फीट करने का फैसला किया गया।

न केवल राजस्थान बल्कि देश के प्रमुख कृष्ण तीर्थों में से एक नाथद्वारा(Nathdwara)शहर को जल्द ही एक नई पहचान मिलने वाली है। यह शहर अब दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा(Statue of Lord Shiva) के लिए भी जाना जाएगा। 351 फीट ऊंची शिव प्रतिमा अब इसके उद्घाटन के लिए तैयार है। जिसका अनावरण देश के प्रमुख रामकथा पाठ करने वाले संत मोरारी बापू करेंगे। संत मोरारी बापू ने दस साल पहले इस प्रतिमा की नींव रखी थी।

आपके लिए |Idana Mata Temple: आखों के सामने यहाँ होता है चमत्कार : मंदिर में अग्नि स्नान करती हैं माता,पूरी होती है मनोकामना , जानिए मंदिर से जुड़े ये रोचक तथ्य

statue of lord shiva nathdwara rajasthan
statue of lord shiva nathdwara rajasthan

प्रतिमा का उद्घाटन 6 नवंबर को होगा

चर्चा है कि अगले महीने 6 नवंबर को संत मोरारी बापू इस प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे, लेकिन इसकी आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है. इस कार्यक्रम में देश के गणमान्य अतिथियों और राजनेताओं को आमंत्रित किया जाएगा। संत मोरारी बापू नाथद्वारा में आयोजित हो रही राम कथा के बीच राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में एक छोटी सी पहाड़ी पर बनी शिव प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे.

दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा

शिव प्रतिमा बीस किलोमीटर से दिखाई दे रही है, लिफ्ट से कंधे तक पहुंचा जा सकता है। दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा( Statue of Lord Shiva )  बीस किलोमीटर पहले से ही दिखाई दे रही है। बैठने की स्थिति में बनी यह शिव प्रतिमा बेहद खास है। इसके कंधे तक लिफ्ट के जरिए पहुंचा जा सकता है। यानी 280 फीट की ऊंचाई तक जाने पर शिव के कंधे पर लगी खिड़कियों से अरावली की पहाड़ियों को देखा जा सकता है.

आपके लिए | आज आपको राजस्थान के उस Mandir के बारे में बता रहे हैं, जिसके आगे मुगल बादशाह औरंगजेब ने अपने घुटने टेक दिए थे!

दस साल में बनकर तैयार हुई 

प्रतिमा का निर्माणNathdwaraव्यवसायी मिराज समूह ( Miraj Group )के सीएमडी और मालिक मदन पालीवाल( Madan Paliwal )ने तैयार किया है। जिसे बनने में करीब दस साल लगे। यह शिव की एकमात्र मूर्ति है, जिसमें लोगों के बैठने के लिए लिफ्ट, सीढ़ियां, हॉल बनाया गया है। पहले इस मूर्ति की ऊंचाई 251 फीट रखी जानी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 351 फीट करने का फैसला किया गया। इसमें दो लिफ्ट हैं, जिसमें 29-29 श्रद्धालु प्रत्येक लिफ्ट में एक बार में 110 फीट तक जा सकेंगे, उसके बाद 13-13 तीर्थयात्री एक साथ 280 फीट तक जा सकेंगे। इसके अलावा तीन सीढ़ियां भी बनाई गई हैं।

statue of lord shiva nathdwara rajasthan
statue of lord shiva nathdwara rajasthan

आने वाले भक्तों को बताया जाएगा कैसे बनी थी मूर्ति

यहां आने वाले श्रद्धालुओं को इस प्रतिमा के अंदर बने हॉल में बताया जाएगा कि इस प्रतिमा को बनाने की प्रक्रिया कैसी रही। उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से इसके निर्माण की शुरुआत से लेकर अंत तक की प्रक्रिया बताई जाएगी। गौरतलब है कि साल 2012 में संत मोरारी बापू ने इस प्रतिमा की नींव रखी थी। उस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मौजूद थे. गहलोत अभी भी राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

यह भी पढ़िए | Hanuman Ji को China वाले Monkey King के नाम से पूजते हैं? क्या Monkey king हनुमान जी के अवतार थे जानिए पूरी जानकारी?

अब तक नेपाल में थी शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा

ज्ञात हो कि नाथद्वारा कीशिव प्रतिमासे पहले दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा नेपाल के कैलाशनाथ मंदिर में है, जिसकी ऊंचाई 143 फीट है। इसके अलावा कर्नाटक के मरुदेश्वर मंदिर में 123 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, तमिलनाडु स्थल आदियोग मंदिर में 112 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और मॉरीशस में मंगल महादेव की 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा भी दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमाओं में शामिल है।

3 हजार टन वजनी मूर्ति

इस शिव प्रतिमा( Statue of Lord Shiva )की निर्माण कंपनी और इस परियोजना के प्रभारी के अनुसार नाथद्वारा की शिव प्रतिमा( statue of lord shiva nathdwara rajasthan )का वजन करीब तीन हजार टन है। इसके निर्माण में 2600 टन स्टील और लोहे का इस्तेमाल किया गया था। इस प्रतिमा पर किसी भी प्रकार के मौसम और भूकंप का प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगले 2500 वर्षों तक इस मूर्ति का कुछ भी नहीं बिगड़ेगा। 26 बीघा में फैली प्रतिमा स्थल पर कैफेटेरिया, गार्डन समेत कई सुविधाएं तैयार की गई हैं। इस प्रतिमा को बनाने में प्रतिदिन 750 कारीगरों और मजदूरों ने काम किया। प्रतिमा में भगवान शिव ध्यान और विश्राम की मुद्रा में हैं।

यह भी पढ़िए | राजस्थान: चमत्कारी शिवलिंग (Shivling) दिन में तीन बार रंग बदलता है, दर्शन करने से सब मनोकामनाएं पूरी होती है 

Nathdwara की कीर्ति को लगेंगे चार चांद

नाथ संप्रदाय की सबसे बड़ी पीठ श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा पूरे देश में पहचानी जाती है। लेकिन अब उन्हें दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा( Statue of Lord Shiva )  के लिए भी पहचाना जाएगा। वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा 182 मीटर है, जबकि नाथद्वारा में शिव प्रतिमा 105 मीटर से अधिक ऊंची है। मिराज ग्रुप के मालिक मदन पालीवाल शिव भक्त हैं। उन्होंने अपने गुरु मोरारी बापू के आशीर्वाद से इस प्रतिमा का निर्माण शुरू किया।

यह भी पढ़िए | Shaktipeeth Mahamaya Temple | तुतलाकर बोलने वाले बच्चे यहां होते हैं ठीक, देखे ख़ास रिपोर्ट

यह भी पढिये | Hanuman Temple: एक अनोखा मंदिर जहां भगवान हनुमान जी की पूजा स्त्री रूप में होती है

ये भी पढ़े:- भारत में इन 11 स्थानों में भगवान शिव (Lord Shiva) की सबसे ऊंची प्रतिमा मौजूद है।

Posted by Talkaaj.com

???????? Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information????????

???? WhatsApp                      Click Here
???? Facebook Page                 Click Here
???? Instagram                 Click Here
????Telegram                 Click Here
???? Koo                 Click Here
???? Twitter                 Click Here
???? YouTube                 Click Here
???? ShareChat                 Click Here
???? Daily Hunt                  Click Here
???? Google News                 Click Here

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment

Tata Harrier EV ने मचाई धूम! पहले दिन ही 10,000 बुकिंग्स – प्रोडक्शन भी शुरूशाकाहारियों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत है ये 1 चीज, रोज खाएंदुनिया की 7 सबसे महंगी कारें, जानकर हो जाएंगे हैरानजिम ट्रेनर ने प्रेमानंद महाराज से पूछा, “बच्चे देसी खाने से दूर क्यों हो रहे हैं?” यह जवाब मिलापैरों से रौंदा, गंदी बाल्टी में डाला और…, देखें कैसे बनता है सोया चाप, VIDEOTop 10 Mobile Brands in India 2024Best Places To Visit In Singapore 2024ये बैंक दे रहा सबसे सस्‍ता पर्सनल लोन‘Pak में जैसे PM बदलते हैं, वैसे बीवियां…’ शोएब की तीसरी शादी से डरी एक्ट्रेस!Relationship Tips In HindiThe 10 Richest States in AmericaBest Camera Mobile Phones Under 30,000 (2023)OTT: ए-रेटेड फिल्में जो सिनेमाघरों में हुई हिटकोलकाता देश का सबसे सुरक्षित शहर क्यों है?Top 10 Wealthiest States in the USRenault 5 E-TECH Electric Car5 biggest snakes in the worldHow To Make Money Online Without Investment 2023​Top 10 foods with highest proteinचंदेरी साड़ी (Chanderi Saree) को ‘साड़ियों की रानी’ क्यों कहा जाता है, जानिए इससे जुड़े रोचक तथ्य।