Haryana: ASI संजीव की सैर के दौरान हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Follow Us
Rate this post

Haryana: ASI संजीव की सैर के दौरान हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Haryana के यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात ASI संजीव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, उनकी हत्या उनके घर के पास ही हुई है।

करनाल में एक बार फिर से गोलीबारी की घटना हुई है। पुलिस अधिकारी की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यमुनानगर क्राइम ब्रांच में तैनात ASI संजीव की हत्या उस वक्त हुई जब वह सैर कर रहे थे। बाइक पर आए बदमाशों ने उन्हें सिर पर गोली मार दी।

लगातार बढ़ रही हैं घटनाएँ

करनाल में आपराधिक घटनाएँ लगातार बढ़ रही हैं। पहले करनाल के ओंगद गांव में बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के बाहर गोलीबारी की थी, और अब ये घटना करनाल के कुटेल गांव के पास हुई, जहां ASI संजीव रहते थे। संजीव हरियाणा पुलिस में जवान थे और यमुनानगर में स्टेट क्राइम ब्रांच में ASI के पद पर तैनात थे। उन्होंने कुछ समय पहले ही ऑपरेशन करवाया था और रोजाना ड्यूटी के बाद घर आकर आराम करते थे।

माथे और कमर पर लगी गोली

जानकारी के अनुसार, शाम के वक्त जब संजीव अपने घर के बाहर सैर कर रहे थे, तब दो बाइक सवार बदमाश आए और उन पर दो राउंड फायरिंग की। एक गोली संजीव के माथे पर और दूसरी उनकी कमर पर लगी। उन्हें गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया, लेकिन उन्होंने वहां दम तोड़ दिया।

गोलियों के खोखे बरामद

घटना के बाद पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंचीं और वहां से गोलियों के खोखे भी बरामद हुए। इस घटना की जानकारी मिलते ही संजीव के परिवार में मातम पसर गया।

संजीव के भाई और पिता का भी कुछ समय पहले देहांत हो चुका था, इसलिए घर की सारी जिम्मेदारी संजीव के कंधों पर थी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक इन घटनाओं पर लगाम लगा पाती है और कब तक इस हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करती है।

click here 1NO: 1 हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Talkaaj.com (आज की बात )

 Join Our Group For All Information And Update, Also Follow me For Latest Information??

WhatsApp                      Click Here
Facebook Page                 Click Here
Instagram                 Click Here
Telegram Channel                  Click Here
Koo                 Click Here
Twitter                 Click Here
YouTube                 Click Here
ShareChat                 Click Here
Daily Hunt                  Click Here
Google News                 Click Here

News Source:Aajtak.in

Join WhatsApp

Join Now

Leave a Comment